
जिले में मानव शृंखला को लेकर सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम
मानव शृंखला को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा को लेकर जिले में एक हजार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसमें कांस्टेबल के अलावा पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। शहर में 400 पुलिस पुरूष व महिला जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
100 से ज्यादा महिला पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों चौकीदारों को ड्यूटी में लगाया गया था। इन्हे प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में लगाया गया था। मानव शृंखला में कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मानव शृंखला पूर्ण रूप से शांति पूर्ण रहा। एसपी कुमार आशीष स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मोनेटरिंग कर रहे थे। एसपी मोबाइल पर थानाध्यक्षों से संपर्क में थे।
HINDUSTAAN