
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनेगी जयंती
भाजपा की ओर से जिले के सभी शक्ति केन्द्रों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रुप में मनाई जायेगी। 11 से 13 फरवरी तक जयंती को समर्पण दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार को शहर के डे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा की बैठक में पहुंचे पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने कार्यकत्र्ताओं को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी और जिले में संगठन विस्तार के कार्य को तय समय में पूरा करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पटना में 9 फरवरी को होने वाली भाजपा की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष को भाग लेने की बात कही। उन्होंने दिल्ली के चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में लोगों का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। इस चुनाव में प्रचार में बिहार के भी 15 विधायक शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने करते हुए कहा कि जिले में संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर प्राथमिकता दिया गया है। संगठन मजबूत हो इसके लिए प्रयास जारी है। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनु, नगर अध्यक्ष रत्तीराम स्वर्णकार
HINDUSTAAN