Home किशनगंज सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार

4 second read
Comments Off on सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार
0
115

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज में 40 वर्षीय अमेरिकन महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ भारत आई ओर स्थानीय युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने स्थानीय युवक के साथ दोनों मां-बेटी को अरेस्ट कर लिया।

 

 बिहार के किशनगंज जिले में पानीटंकी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अमेरिकी महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ इसलिए भारत आ गई क्योंकि उसे सोशल मीडिया पर भारतीय युवक नीमा तमांग से प्यार हो गया। अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर में रहने वाली इस महिला का नाम नैना काला पौडेल है।

जानकारी के अनुसार नैना अपनी 11 साल की बेटी के साथ शादी करने 19 मार्च को पहले न्यूयाॅर्क से नई दिल्ली पहुंची। दिल्ली में 2 दिनों तक रुकने के बाद 21 मार्च बागडोगरी पहुंची। फिर यहां से नीमा तमांग के घर कालचीनी पहुंची। इसके बाद 13 अप्रैल को ग्रेस वैली चर्च भाटपाड़ा में तमांग के साथ विवाह कर लिया।

फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया

नैना ने नीमा के साथ विवाह करने के बाद अलीपुरद्वार जिले के हैमिल्टनगंज में एक दुकान से 10 हजार रूपए देकर नैना और उसकी बेटी यूनिस का फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद 21 अप्रैल को हनीमून मनाने क लिए फर्जी आधार कार्ड के जरिए नेपाल पहुंचे। हनीमून मनाने के बाद 7 मई को वे भारत लौट रहे थे। इस दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मां-बेटी दोनों को पकड़ लिया। इसके साथ ही जवानों ने नीमा को भी पकड़ लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार नैना के पास 2029 तक का वैध वीजा भी है। उसकी बेटी यूनिस का वीजा मार्च 2025 तक वैध है। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटी और नीमा तमांग को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जहां तीनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड Most Expensive …