Home कटिहार बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

2 second read
Comments Off on बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद
0
298

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

गुरुवार को विकास भवन परिसर में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता एवं जल जीवन हरियाली विषय पर आधारित दीवार चित्रण, रंगोली एवं स्लोगन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त वर्षा सिंह ने बच्चों द्वारा बनायी गई पेंटिग व रंगोली देखकर काफी प्रभावित हुई। उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों के बीच जागरुकता लाने के उद्देश्य से कहा कि पर्यावरण ने हमें जितना दिया है हम उसका अल्पांश भी उसे वापस नहीं कर रहे हैं। पेड़ हमें जीवन का सम्बल प्रदान करते हैं। पेड़ों के प्रति हम उपेक्षा का भाव रखते हैं। सजग व जागरूक नागरिक होने के नाते प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। मौके पर उपस्थित डीआरडीए के निदेशक राम कुमार पोद्दार ने कहा कि पेड़ों के कटाव के कारण हरित क्षेत्र निरंतर कम होता जा रहा है। जिसके कारण वर्षा कम होती जा रही है। भूजल स्तर नीचे चला जा रहा है। इतना ही नहीं पीने योग्य स्वच्छ पानी की कमी होती जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस परिस्थिति में हमलोग जितना पेड़ लगायेंगे उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने उपस्थित छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अभिभावकों को पेड़ लगाने के साथ-साथ जल संचय के लिए प्रेरित करें।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…