हत्या के प्रयास में तीन को सजा
जिला अदालत स्थित फास्ट ट्रेक कोर्ट प्रथम के अपर जिला सत्र न्यायाधीश अच्यूतानंद उपाध्याय ने शनिवार को अहम फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को सश्रम सात साल की सजा सुनायी है।
सजा पानेवालों में प्रदीप कुमार मंडल, शालीग्राम मंडल व नरेश यादव शामिल हैं। सभी फलका थाना क्षेत्र के भंगहा गांव का रहनेवाला है। इसी मामले में एक महिला आरोपी शांति देवी को अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया। सजा सुनाये जाने के बाद तीनो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि विवादित भूमि पर बांस काटने पर मना करने पर वादिनी उषा देवी तथा उसके पुत्र और पति पर आरोपियों द्वारा जानलेवा प्रहार किया गया था। घटना को लेकर वादिनी उषा देवी भंगहा फलका निवासी ने कांड संख्या 14/07 दर्ज करायी थी
HINDUSTAN