
धूप खिलने से ठंड और कनकनी से राहत
गुरुवार को अहले सुबह आठ बजे के करीब खिली हुई धूप निकलने के कारण आम लोगों को ठंड व कनकनी से राहत मिली। लगातार एक पखवाड़े से भीषण ठंड व पछुआ हवा के कारण शीतलहर एवं कनकनी से लोग परेशान रहे हैं।
सुबह में हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन साढ़े सात बजे के बाद कोहरा छट गया और लोगों ने धूप सेवन का लाभ उठाया। घने कोहरे एवं शीतलहर के कारण लोग जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर जाने से कतरा रहे थे। मौसम का मिजाज बदलने के बाद एनएच 31 एवं स्टेट हाइवे पर विगत दिनों के अपेक्षा वाहनों का अधिक परिचालन देखा गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक रमाकांत सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को शहर के एमजी रोड, बाटा चौक, गोलछा कटरा चौक पर चहल-पहल देखा गया।
HINDUSTAAN