Home कटिहार Katihar:- निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम

Katihar:- निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम

4 second read
Comments Off on Katihar:- निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम
0
122
seemanchal

निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम

कटिहार। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुरसेला प्रखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। इसमें उम्मीदवारों से अधिक वोटर को लेकर लोग बात कर रहे हैं। कुरसेला प्रखंड में ढाई सौ साल पुराने सेठ परिवार की छठी पीढ़ी पर उम्मीदवारों की नजर है। 300 से अधिक सदस्य वाले इस परिवार में 250 के करीब वोटर हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 92 साल तक है। इस बार नगर निकाय चुनाव में यह परिवार मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद को अपना वोट देगा। परिवार का एक साथ वोट पाने के लिए सुबह-शाम अभ्यर्थी दौड़ लगा रहे हैं।

92 साल की गिन्नी देवी करेंगी मतदान : 92 साल की गिन्नी देवी इस बार भी नगर निकाय चुनाव में मतदान करेंगी। वहीं 82 साल के जगदीश अग्रवाल भी इस बार मतदान करेंगे। हालांकि इनकी आंख की रोशनी चली गयी है। मगर आज भी नगर निकाय से लेकर प्रदेश की राजनीति पर अपने परिवार के नौजवान वोटर को उत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में कई वोटर हैं। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि सभी एक जगह ही मतदान करेंगें। सबकी अपनी पसंद होती है। अपने-अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। किसी पर दबाव नहीं रहता है।

ढाई सौ साल पहले मुक्खर राम राजस्थान से कुरसेला आए थे। उन्होंने यहां पर व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे परिवार बढ़ता गया तो कुरसेला बस्ती में इनका परिवार रहने लगा। संतोष अग्रवाल (55 वर्षीय) बताते हैं कि यह परिवार व्यवसाय, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है।

समाजहित व क्षेत्र के विकास में काम करने की जरूरत : सेठ परिवार से जुड़ी अनीता कुमारी, बबीता, सपना, उषा देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि नगर निकाय में चुनकर आने वालों को चाहिए कि वे समाजहित और क्षेत्र के विकास में काम करें। अभी मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के आठ-आठ उम्मीदवार ओर उनसे जुड़े लोग आते हैं। सबको देख रही हैं।

उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान को किया तेज : एनएच 31 के किनारे बसा हुआ कुरसेला में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। पुरुष प्रत्याशी व समर्थक दिन व रात दरवाजे पर दिख जा रहे हैं। महिला प्रत्याशी घर के रसोई तक जाकर अपनी उम्मीदवारी दर्ज करवा रही हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…