Home कटिहार धूमधाम से मनी लक्खी पूजा, कोजागरा को ले रहा उत्साह

धूमधाम से मनी लक्खी पूजा, कोजागरा को ले रहा उत्साह

1 second read
Comments Off on धूमधाम से मनी लक्खी पूजा, कोजागरा को ले रहा उत्साह
0
219

धूमधाम से मनी लक्खी पूजा, कोजागरा को ले रहा उत्साह

कटिहार। शरद पूर्णिमा के मौके पर मनाया जाने वाला लक्खी पूजा व कोजागरा का त्योहार जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना होती है। कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। जबकि मिथिला समाज में कोजागरा पर नवविवाहितों के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। पंडित कृष्ण मोइत्रा ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से अमृत बरसने का योग होता है। इस दिन घरों में खीर बनाकर उसे चंद्रमा के किरण में छोड़ा जाता है, सुबह खीर को लोग प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा में माता लक्ष्मी रात्रि में विचरण करती है और भक्तों पर धन-धान्य की वर्षा करती है। इसको लेकर यह अनुष्ठान काफी श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाता है। लक्खी पूजा को लेकर कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। आयोजन को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा।

स्रोत-दैनिक जागरण

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…