Home कटिहार शीतलहर और कनकनी फिर बढ़ी

शीतलहर और कनकनी फिर बढ़ी

0 second read
Comments Off on शीतलहर और कनकनी फिर बढ़ी
0
436

शीतलहर और कनकनी फिर बढ़ी

मौसम का अचानक करवट बदलने के कारण रविवार को जिले में भीषण ठंड व शीत लहर का प्रभाव बढ़ गया है। शीतलहर के कारण उत्पन्न कनकनी से आम लोगों को कठिनाई हो रही है।

मौसम में सुधार होने के कारण पिछले तीन दिनों तक लोगों को राहत मिली थी लेकिन बदले हुए मौसम ने एक बार फिर जिले के लोगों को ठंड के चपेट में ले लिया है। जिला कृषि पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद ने बताया कि जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा है। जबकि दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक धूप निकली थी। लेकिन धूप में उष्णता नहीं रहने के कारण ठंड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रविवारीय अवकास रहने के कारण सरकारी कर्मचारी अपने अपने घरों में दुबके रहे। सनद रहे इस ठंड व शीतलहर के कारण पौधों के वृद्धि पर भी लगाम लग गया है। किसानों को आशा बंधी थी कि मौसम में सुधार होने के बाद उसके फसलों में भी सुधार होगा। उधर ठंड के कारण खासकर आलू के पौधों में पाला पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। किसान फफूंदीनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…