Home कटिहार गंगा नदी में समा गयी उत्क्रमित मध्य विद्यालय

गंगा नदी में समा गयी उत्क्रमित मध्य विद्यालय

0 second read
Comments Off on गंगा नदी में समा गयी उत्क्रमित मध्य विद्यालय
0
579

गंगा नदी में समा गयी उत्क्रमित मध्य विद्यालय

सोमवार को गंगा नदी के कटाव से जहां बबला बन्ना ग्राम के दर्जनों लोग विस्थापित हो गये।

दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बबला बन्ना के छ: कमरे एक साथ गंगा नदी में समा गये। कटाव के तांडव से लोगों में अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते कई घरों को गंगा अपने अपने आगोश में ले ली।

वहीं विद्यालय को भी बचाने के लिए लोगों के पास न समय रहा और न लोगों ने कोशिश की। बस देखते ही देखते विद्यालय कब गंगा के आगोश में विलीन हो गया कि सी को पता नहीं चला।

पंचायत के मो. लतीफ ने बताया कि नदी के किनारे पानी का आवाज इतनी जोरदार एवं तेज रफ्तार थी कि देखते ही देखते कई फीट जमीन कट गया। तेज कटाव को देखकर लोगों के बीच भय का माहौल समा गया। हर कोई अपने अपने घर को तोड़ कर सामान दूसरे जगह ले जाने के फिराक में लगे थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…