Home अररिया फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के नेतृत्व में सीमा वाहन जांच अभियान चलाया

फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के नेतृत्व में सीमा वाहन जांच अभियान चलाया

0 second read
Comments Off on फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के नेतृत्व में सीमा वाहन जांच अभियान चलाया
0
339

फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के नेतृत्व में सीमा वाहन जांच अभियान चलाया

फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के नेतृत्व में सीमा सड़क स्थित शुक्रहाट के अटल चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। हालांकि वाहन जांच प्रत्येक दिन किया जाता रहा है।
दो पहिया से लेकर तीन पहिया एवं चार पहिया के सभी वाहनों की जांच बारीकी से की गई। जिसमें आपत्ति जनक समान,शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई। जिनके पास वाहनों के कागजात सही नहीं थे उनसे जुर्माना भी वसूला गया। मौके पर एसआई तौकीर अहमद खान सड़क में खड़ा होकर वाहनों की जांच की तथा लोगों को नये मोटर वाहन अधिनिधिम के तहत नियमों का पालन करने की हिदायत दी तथा चारपहिया वाहन चालक को सीटबेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट का निश्चित रूप से उपयोग करने की सलाह दी। तीन से चार घंटे चले वाहन जांच के दौरान चालकों में हडकंप मचा रहा। वहीं नरपतगंज फोरलेन पर सुपौल सीमा के समीप अंचलाधिकारी के नेतृत्व भी वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सुपौल जिले से आने वाले हर वाहनों की जांच हो रही है। नरपतगंज सी.ओ प्रवीण कुमार ने कहा कि सभी वाहनों का यहां पर एंट्री की जाती है उसके बाद अररिया जिले में प्रवेश किया जाता है। मौके पर अवर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव के अलावे एसआइ तौकीर अहमद खान, एएसआई मनोज कुमार सिंह शामिल थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…