Home अररिया अररिया के ठेकपुरा में 10 दिवसीय महाविष्णु यज्ञ शुरू

अररिया के ठेकपुरा में 10 दिवसीय महाविष्णु यज्ञ शुरू

3 second read
Comments Off on अररिया के ठेकपुरा में 10 दिवसीय महाविष्णु यज्ञ शुरू
0
718

अररिया के ठेकपुरा में 10 दिवसीय महाविष्णु यज्ञ शुरू

रानीगंज के ठेकपुरा में शुक्रवार से दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ शुरू हुआ। इससे पूर्व नगर भ्रमण व प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यज्ञ स्थल पर बने त्रिकुंज में 151 विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमाएं जीवंत दिख रही थी। यज्ञ स्थल पर बने त्रिकुंज में भगवान व देवताओं की भव्य प्रतिमा में पृथ्वी पर असुरों के संहार के लिए भगवान विष्णु के अवतार में भगवान के भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंग अवतार, समुद्र के मंथन के समय भगवान के कच्छप अवतार, ब्रह्म अवतार, मत्स्य अवतार, वनवास के समय भगवान राम का शबरी से मिलन की प्रतिमा, महाभारत के समय भगवान कृष्ण का अर्जुन को विराट रूप दिखाने की प्रतिमा व राम दरबार, सती यन सुइया द्वारा ब्रह्मा, बिष्णु, व महेश को बाल रूप में अपने सतीत्व के बल पर कर देने की प्रतिमा को यज्ञ देखने आए श्रद्धालुओं को खासा आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। वहीं श्री कृष्ण के रासलीला, भगवान विष्णु के मोहनी अवतार, राजा बलि से तीन पग में पूरा ब्रह्मंड मापने वाले भगवान विष्णु का वावन अवतार, राजा हरिश्चंद्र, शिव विवाह, सुदामा कृष्ण मिलन, देवी दुर्गा की प्रतिमा और भव्य गुफा के अंदर बने राक्षसी पूतना का प्रतिमा को स्थापित किया गया है। प्रतिमा के स्थापना से पहले दिन ही आसपास के दर्जनों पंचायतों के श्रद्धालुओं का तांता लगा है। स्थानीय विधायक अचमित ऋषिदेव ने यज्ञ स्थल पर जाकर पूजा-अर्चना के बाद यज्ञ स्थल पर बने त्रिकुंज में स्थापित सभी देवी देवताओं के दर्शन किया। वहीं देर शाम को अयोध्या से आयी दीदी अस्मिता द्वारा कथावाचक व प्रवचन सुनने हजारों श्रद्धालुयों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ठेकपुरा गांव के सैकड़ों युवाओं व स्थानीय लोग जोर से लगे हुए है।

पीएचईडी मंत्री का ठेकपुरा में हुआ भव्य स्वागत: रानीगंज के ठेकपुरा में शुक्रवार से शुरू दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ में शिरकत करने पहुंचे सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा व स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों मेंे पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सेनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष सितेश कुमार ठाकुर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमन झा आदि शामिल हैं।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…