Home अररिया अररिया लॉकडाउन 3.0 में दुकानदारों व वाहन चालकों पर चला प्रशासन का डंडा

अररिया लॉकडाउन 3.0 में दुकानदारों व वाहन चालकों पर चला प्रशासन का डंडा

2 second read
Comments Off on अररिया लॉकडाउन 3.0 में दुकानदारों व वाहन चालकों पर चला प्रशासन का डंडा
0
575

अररिया/फारबिसगंज -लॉकडाउन 3.0 में दुकानदारों व वाहन चालकों पर चला प्रशासन का डंडा

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व वाहन चालकों पर प्रशासन का डंडा चला।
नप प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में करीब 20 हज़ार रुपया जुर्माना राशि वसूल किया गया।
शनिवार को नप के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार के निर्देश पर नप के कर संग्रहकर्ता संजय कुमार जायसवाल, सत्य प्रकाश,नगर प्रबंधक मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के छुआ पट्टी,सदर रोड़ आदि स्थानों पर तय समय सीमा से पूर्व दुकान खोलने वालों विभिन्न दुकानदारों के यहां छापेमारी कर करीब 06 हज़ार रुपए जुर्माना वसूल किया।
वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना अनुमति (पास) के वाहन चालकों से लगभग 14 हज़ार रुपया जुर्माना वसूल किया गया।
इस संबंध में नप के ईओ दीपक कुमार ने बताया की दुकान खोलने की तय सीमा 10 बजे से दो बजे तक की निर्धारित है। कई दुकानदार सुबह से ही अपनी-अपनी दुकानों को खोलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते मिले।
इधर प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही से समय से पूर्व दूकान खोलने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा की वाहन चेकिंग अभियान अनवरत जारी रहेगा। संवाददाता -विनय ठाकुर (सीमांचल लाइव )

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता

बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता Bih…