Home अररिया अररिया के फुलकाहा में आग से चार घर जले दो लाख का नुकसान

अररिया के फुलकाहा में आग से चार घर जले दो लाख का नुकसान

0 second read
Comments Off on अररिया के फुलकाहा में आग से चार घर जले दो लाख का नुकसान
0
184

अररिया के फुलकाहा में आग से चार घर जले दो लाख का नुकसान

फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत के हनुमान नगर वार्ड दो निवासी शहादत हुसैन, पिता स्व. सहबूद मियां के घर अचानक आग लग गयी। फुलकाहा थाना पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही थाने में रखे अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस अग्निकांड में दो आवासीय घर, दो रसोई घर समेत अन्य सामान जल गये। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक मवेशी की भी झुलसकर मौत हो गयी। अग्निपीड़ित के मुताबिक करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि गृह स्वामी का आरोप है कि किसी ने दुश्मनी से उनके घर में आग लगायी है। फुलकाहा थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…