Home अररिया कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने की मांग

कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने की मांग

1 second read
Comments Off on कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने की मांग
0
380

 कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने की मांग

जदयू के अररिया नगर अध्यक्ष नंद मोहन मिश्र ने अररिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ सहायक व नप अभियंता की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें तुरंत हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मांग पत्र सीएम को सौंपा था। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यपालक पदाधिकारी अपने आवास पर ही सरकारी काम निपटाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान गलत प्राक्कलन बना कर विभागीय काम किया गया। वे सामाजिक कार्यकर्ताओं को गलत ढंग से केस मुकदमो में फंसाने की धमकी देते हैं। बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं शिथिल पड़ी हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी इस आरोप से इंकार किया है।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…