Home अररिया अररिया: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित

अररिया: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित

0 second read
Comments Off on अररिया: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित
0
517

अररिया: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित

अररिया आरएस स्थित केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

स्कूली बच्चों ने समूह नृत्य, योगाभ्यास, व्यायाम प्रदर्शन आदि के माध्यम दर्शक श्रोताओं का मन मोह लिया। बच्चों के बीच चाकलेट और बोरी दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी के डिप्टी कमांडर अजय बहरदुर सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलित कर किया गया। चारों सदनों के बच्चों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन कर अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में आवश्यक है और स्वस्थ जीवन के लिए खेलना और व्यायाम अति आवश्यक है। विद्यालय प्राचार्य पी लाकड़ा ने अतिथियों का स्वागत और बच्चों की कुशल भविष्य की कामना की और खेलकूद का महत्व बताया। मौके पद दर्जनों अभिभावक व बच्चे मौजूद थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…