
22वे दिन फारबिसगंज में CAA-NRC-NPR के विरोध में सत्याग्रही रहे मौन।
फारबिसगंज : फारबिसगंज में NRC-CAA-NPR के खिलाफ चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के सत्याग्रहियों ने आज मौन रहने का फैसला किया । आज सत्याग्रह स्थल पर किसी भी वक्ता को बोलने की इजाजत नही दी गयी। सत्याग्रह के मंच संचालक अबसार अहमद ने कहा “हमारे संचालन का आदर्श शाहीन बाग़ जो आज पूरी तरह से मौन विरोध करने का फैसला लिया है, इसलिए हमलोगों ने भी आज मौन विरोध करने के लिए तय तय किया है।”
आज सत्याग्रह स्थल पर मुख्य लोगो मे गुड्डू अली,अबसार अहमद,राहिल अशरफ,अरमान जाट सहित सैकड़ों मर्द और औरतें मौजूद रही।