Home अररिया हिमालच प्रदेश में भयावह सड़क हादसे में अररिया के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

हिमालच प्रदेश में भयावह सड़क हादसे में अररिया के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

0 second read
Comments Off on हिमालच प्रदेश में भयावह सड़क हादसे में अररिया के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत
0
214

हिमालच प्रदेश में भयावह सड़क हादसे में अररिया के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क दुघर्टना में नरपतगंज के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। सभी मजदूर हिमाचल प्रदेश में मकानों में टाइल्स लगाने का काम करते थे।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह सभी मजदूर ड्यूटी पर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सभी को रौंद दिया। इस घटना में एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना हिमाचल प्रदेश के उपमुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने मृतक के रिश्तेदार वह पटना मे रह रहे इंडीयन साइंस रिसर्च आरर्गेनाइजेशन वेलफेयर चेरिटेबूल मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण यादव को ह्वाट्सएप पर दी।

घटना के बाद मृतक के गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतकों में राजीव कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता जोगधर यादव और सीपक कुमार यादव उम्र 18 वर्ष पिता कैलू यादव दोनों नरपतगंज के नाथपुर वार्ड संख्या 06 के हैं। तीसरा मृतक का नाम उमेश कुमार यादव उम्र 27 वर्ष पिता कुलानन्द यादव है वह नरपतगंज के मिरदौल का निवासी था।

घायल का नाम सुरेन्द्र यादव है जो नाथपुर निवासी उदयचंद यादव का पुत्र है जिसे अस्पताल मे भत्र्ती कराया गया है। सभी एक साथ तीन महीने पहले मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गया था। तीनों की मौत की खबर से परिजनों का हाल बुरा है। शव को नरतपगंज लाने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के कई रिश्तेदार भी हिमाचल प्रदेश के लिए कूच कर गए हैं।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…