Home अररिया जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर

जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर

0 second read
Comments Off on जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर
0
258

जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा पर दिया जोर

श्रम कल्याण दिवस पर शहर के महिला कॉलेज में श्रम संसाधन विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई।

मुख्य अतिथि तटवासी समाज न्यास के जिला समन्वयक साकेत श्रीवास्तव, भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय कुमार अकेला समेत श्रम प्रवर्तन अधिकारी नुनूलाल चौधरी, रंजन कुमार मिश्र, विष्णुदेव प्रसाद व शिव कुमार ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया।

मौके पर मुख्य अतिथि ने मानव व्यापार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मानव व्यापार एक समाजिक बुराई है। इसे रोकने के लिए सरकारी प्रयास ही नहीं बल्कि समाज के अंतिम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। अशिक्षा, गरीबी व भौतिकवादी संस्कृति के कारण मानव तस्करी बढ़ी है, जबतक समाज के प्रबुद्ध लोग आगे बढ़कर अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे, इस समाजिक बुराई से मुक्ति नहीं मिलेगी। वहीं अकेला ने श्रम विभाग की ओर चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया। अकेला ने कहा कि अररिया जैसे पिछड़े जिले में शिक्षा को बढ़ावा देकर हम इस इस सामाजिक बुराई को रोक सकते हैं।

उन्होंने बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया। नुनूलाल चौधरी ने श्रम विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसमें जिले के अलग अलग जगहों के मजदूरों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन विष्णुदेव प्रसाद ने किया।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…