Home सुपौल 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आशा का धरना-प्रदर्शन

12 सूत्री मांगों के समर्थन में आशा का धरना-प्रदर्शन

2 second read
Comments Off on 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आशा का धरना-प्रदर्शन
0
227

12 सूत्री मांगों के समर्थन में आशा का धरना-प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ता ने लंबित बारह सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। बाद में डीएम से मिलकर शिष्टमंडल ने मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। धरना में जिला संयोजिका उषा सिन्हा ने कहा कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो फिर से चरणबद्ध आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई लड़नी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की घोषणा के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं को बढ़ा हुआ न तो वेतन मिल रहा है और न ही इस संबंध में कोई कागजात ही दिया गया है। धरना में रौशन खातुन, पूनम साह, जानकी देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, अनिता देवी, रूबी देवी, रूबेदा खातुन, रिंकू कुमारी, विभा कुमारी, नुसरत जहां, सुनीता, सरिता, नूतन झा, जयंती, कुमारी रेणु आदि थी।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…