Home खास खबर विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा

विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा

0 second read
Comments Off on विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा
0
314

विधेयक में किसी का अहित नहीं : भाजपा

नागरिक संशोधन कानून (सीएए) विषय पर पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शुक्रवार को भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने किया। प्रदेश सह संगठन मंत्री शिवनारायण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि देश के नागरिकों को वाजिब अधिकार मिले। उसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देशवासियों के लिए नागरिकता कानून लाए हैं। कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अपनी दुकानदारी चलाने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि सीएए देश के मूलनिवासी के हित में है। विपक्ष द्वारा भ्रम फैला कर जनता को गुमराह किया जा रहा है कि अल्पसंख्यक समाज को देश से निकाल दिया जाएगा। पूर्व सांसद सह प्रदेश प्रवक्ता विश्वमोहन कुमार ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाकर ओछी मानसिकता का परिचय दे रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों से विधेयक को जानने, समझने और अध्ययन करने का आग्रह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर, डॉ. विजय शंकर चौधरी और संतोष प्रधान ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल देशवासियों के हित के लिए ठोस कदम है। इसमें किसी भी समुदाय के अहित की बात नहीं है। आज वैसे लोग जुलूस में चल रहे हैं जिन्हें इस बिल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह बिल देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के लिए है। वक्ताओंने गृह मंत्री के संदेश देश के नागरिक के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव नहीं होने को सुनाया। किसी को डरने की जरूरत नहीं है, विपक्ष जानबूझकर मासूम लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यशाला में मनोज सिंह, वैद्यनाथ भगत, नरेन्द्र ऋषिदेव, प्रदीप सिंह, बलराम कामत, रंधीर ठाकुर, श्याम पौद्दार, अशोक सम्राट, दिलीप सिंह, सीमा कुमारी, सरोज झा, सुरेश सुमन, सियाराम भगत, गिरीश चन्द्र ठाकुर, महेश देव, परमानंद सिंह, प्रकाश झा, गोविन्द मंडल, महामाया चौधरी, मिथिलेश राय, मनोज मेहता, सुमन सिंह, सिकंदर साह, रंजीत सिंह, जयवीर यादव आदि थे।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…