Home अररिया अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित

अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित

0 second read
Comments Off on अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित
0
216

अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित

शहर के कोठीहाट चौक निवासी सह किराना व्यवसायी रंजीत दास एवं गृहिणी रिंकी दास की पुत्री पिंकी दास को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।

पिंकी को शास्त्रीय गायन में उसकी अद्भुत प्रतिभा के लिए काठमांडू में इंडो—नेपाल समरसता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में पूर्णिया विश्वविद्यालय के एमएससी (गणित) की छात्रा पिंकी को बचपन से ही गीत संगीत के प्रति काफी लगाव था। इसे देखते हुए पिंकी के पिता रंजीत दास ने उसे स्थानीय कला भारती में दाखिला करवा दिया। जहां वह प्रख्यात संगीत शिक्षक रमण कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में शास्त्रीय गायन की शिक्षा प्राप्त की। अपनी लगन और अभ्यास के बूते पर वह सफलता की नई मंजिलें हासिल करती गई। पिंकी ने प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद में आयोजित 59 वीं अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब इंडो—नेपाल समरसता अवार्ड के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है।

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…