धूमधाम से मनाया गया ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का जन्मोत्सव
मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 132 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उनके शिष्यों द्वारा आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा नगर पंचायत के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: स्कूल परिसर में समाप्त हुआ। जन्मोत्सव स्थल के मंच पर भजन कीर्तन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन के साथ प्रवचन का आयोजन किया गया। सत्संग को मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रति ऋत्विक डॉ प्रताप नारायण सिंह संबोधित करते हुए कहां की जीवन को सार्थक कर मनुष्य में अमर चेतना जागृत करें, तभी मानव का कल्याण होगा। बगैर मानव कल्याण का समाज अधूरा है। मनुष्य को सत्य एवं निष्ठा का सही मार्ग दर्शन सत्संग से मिल सकता है। उन्होंने कहा कि श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी महाराज की वाणी किसी एक समुदाय धर्म के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के लिए है।
Source- Hindustan