
एडीएम ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, रोकड़ पंजी को भी देखा
अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार ने बुधवार को अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन दाखिल खारिज, भू-लगान, सैरात, प्राप्त निर्गत बंदोबस्ती, भू-हदबंदी, भू-दान, आम-खास की जमीन के कागजात और रोकड़ पंजी आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। ऑनलाइन दाखिल खारिज में प्रगति लाने, आम लोगों के साथ कर्मचारी के द्वारा अच्छा व्यवहार रखने, लोगों का कार्य समय पर करने, बेवजह लोगों को परेशान नहीं करने का निर्देश सभी राजस्व कर्मचारी और अंचल कर्मियों को दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी राजस्व कर्मचारियों से आवंटित हल्का के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एडीएम ने बताया कि सामान्य निरीक्षण के क्रम में अंचल में चल रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया। खासकर ऑनलाइन म्यूटेशन और भू-लगान की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। मौके पर सीआई विजेंद्र यादव, प्रधान लिपिक धनंजय कुमार, नाजिर सुनील कुमार सुमन, जितेंद्र झा सहित अन्य भी थे।
स्रोत-दैनिक भास्कर