Home सहरसा वैज्ञानिक पद्धति से खेती का दिया प्रशिक्षण

वैज्ञानिक पद्धति से खेती का दिया प्रशिक्षण

0 second read
Comments Off on वैज्ञानिक पद्धति से खेती का दिया प्रशिक्षण
0
168

वैज्ञानिक पद्धति से खेती का दिया प्रशिक्षण

सिमरी बख्तियारपुर कृषि भवन में गुरुवार को रबी महोत्सव जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद सिंह, पशुपालन पदाधिकारी ललन कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रह्लाद मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक ने रबी फसल के उपज एवं उसकी कीटाणुओं से सुरक्षा के लेकर उपायों को बताया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से किसानों को रबी फसल बेहतर उपज की तकनीकी जानकारी दी जाती है ताकि किसान एवं कृषि सलाहकार प्रशिक्षण लेकर उपज को बढ़ाएं। उन्होंने फॉल ऑल वर्मर्ी कीट की रोकथाम के लिए जानकारी दिए। इस अवसर पर नारायण कुमार सहित अन्य कृषि सलाहकार व किसान मौजूद थे।

सलखुआ से ए.सं. के अनुसार प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को किसान जागरूकता अभियान सह रबी महोत्सव का उद्घाटन प्रमुख रीता देेेवी, उप प्रमुख इंद्रदेव यादव, सीओ श्याम किशोर यादव, बीएओ संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कृषि प्रोद्योगिकी अभिकरण आत्मा के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक मो नदीम अख्तर ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए कृषकों को आधुनिक व वैज्ञानिक विधि से खेती करने की प्रक्रिया अपनाना होगा। आत्मा के नोडल मनोज कुमार ने कहा कि नियम व ससमय श्रीविधि से गेहूं की खेती करने से कृषक आत्म निर्भर हो सकते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे सीओ ने रबी महोत्सव के जरिये सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी। मौके पर मुखिया मिथिलेश विजय, विनोद यादव, परितोष कु सिंह, अनिल कु सिंह, रविंद्र कुमार, रामचंद्र कुमार, वकील कुमार, अनिल, राजीव थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…