Home खास खबर घर से बाहर निकलकर चिल्लाई सौतेली मां, पड़ोसियों ने अंदर देखा तो उड़े होश, बक्सर में दिल दहला देने वाली वारदात

घर से बाहर निकलकर चिल्लाई सौतेली मां, पड़ोसियों ने अंदर देखा तो उड़े होश, बक्सर में दिल दहला देने वाली वारदात

2 second read
Comments Off on घर से बाहर निकलकर चिल्लाई सौतेली मां, पड़ोसियों ने अंदर देखा तो उड़े होश, बक्सर में दिल दहला देने वाली वारदात
0
5

घर से बाहर निकलकर चिल्लाई सौतेली मां, पड़ोसियों ने अंदर देखा तो उड़े होश, बक्सर में दिल दहला देने वाली वारदात

Bihar News: बक्सर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मां ने अपनी सौतेली बेटी के गायब होने की खबर फैला दी, लेकिन मामला खुलने पर सबके होश उड़ गए।

Bihar News  बिहार के बक्सर जिले से एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक कलयुगी सौतेली मां ने अपनी 8 साल की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरे में छिपा दिया। इसे छुपाने के लिए महिला ने घर से बाहर निकलकर चिल्लाना शुरू कर दिया कि बेटी गायब हो गई है। घर और आस पड़ोस के लोगों से कहा कि वह गायब हो गई है। पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद घर की तलाशी ली गई। तलाशी में जो मिला उसे देखकर सबके होश उड़ गए।

अधजला मिला शव

यह मामला बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पूरब टोला का है। जहां पर एक सौतेली मां (सीमा देवी) ने अपनी ही बेटी (आंचल) की हत्या कर दी। इसके बाद उसने हर तरफ यह अफवाह फैला दी कि लड़की की मौत हो गई। मां की कहानी पर किसी को भरोसा नहीं हुआ, जिसके बाद घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बच्ची का अधजला शव एक बक्से में छिपा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बेटी से ठीक नहीं थे रिश्ते

मृतिका आंचल अपनी दादी और सौतेली मां सीमा देवी के साथ नया भोजपुर के पूरब टोला में रहती थी। उसके पिता पप्पू गोंड दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सीमा और पप्पू की शादी 2024 में हुई थी, लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि सीमा और आंचल के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। सीमा हमेशा बच्ची से चिढ़ती थी और उससे दूर रहती थी।

पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के बाद डुमरांव के डीएसपी अफाक अख्तर ने जांच की। जिसमें पता चला कि सीमा देवी ने ही अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर शव को छिपाया था। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में नया भोजपुर थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

MP Teacher Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में 11 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू

MP Teacher Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में 11 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू MP Teacher R…