Home खेल जगत टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात

टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात

8 second read
Comments Off on टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात
0
9

टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात

Women’s Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ा ऐलान किया है।

Women’s Asian Champions Trophy: बिहार के राजगीर में हुए एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया है। भारत की चीन पर यह रोमांचक जीत रही। पहले और दूसरे क्वार्टर के 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जिसके बाद चीन के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके।

फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार की शाम 4:45 से राजगीर के हॉकी मैदान में शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया शामिल हुए। इसके अलावा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। फाइनल मैच में इंडिया महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन देखने के लिए हजारों दर्शक से स्टेडियम खचा खच भर गया और हर ओर तिरंगा झंडा लहराकर टीम इंडिया का लोगों ने हौसला बढ़ाया। इस दौरान स्टेडियम में तिरंगा के अलावा भगवा झंडा भी लहराया गया और टीम इंडिया ने 1-0 से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।

 

खेल मंत्री का बड़ा ऐलान

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि
खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 बिहार में होगा। उन्होने इस शानदार ग्राउंड और आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी टीम ने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय कप्तान ने राजगीर ग्राउंड के बारे मे कहा कि इस ग्राउंड पर खेलना काफी अच्छा रहा और यहां के दर्शकों का प्यार भी खूब मिला। जबकि पूरे टूर्नामेंट ओवर ऑल प्लेयर का खिताब जितने वाली दीपिका ने कहा कि हमारी टीम ने काफी मेहनत की थी और हम अपनी रणनीति से मैच जितने मे सफल रहे। आपको बता दें कि भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Comments are closed.

Check Also

Bihar STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मां के श्राद्ध से किया गिरफ्तार, पुलिस पर हमले का था आरोपी

श्राद्धकर्म में शामिल होने आया 50 हजार का इनामी बदमाश, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे…