Home खास खबर हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से तबाही का मंजर; अब तक 11 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से तबाही का मंजर; अब तक 11 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

6 second read
Comments Off on हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से तबाही का मंजर; अब तक 11 की मौत, 50 से ज्यादा लापता
0
83

हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से तबाही का मंजर; अब तक 11 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में बादल फटने से आज भीषण तबाही मची है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री सुक्खू खुद बचाव अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी अपडेट ले रहे हैं।

 

Himachal Cloud Burst Latest Updates: हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 3 जिलों में बादल फटने से भीषण तबाही मची। आज सुबह शिमला के रामपुर, कुल्लू के निरमंड और मंडी में बादल फटने से पानी के साथ मलबा आया। 50 से ज्यादा लोग लापता है और 3 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के रामपुर में बचाव अभियान का जायजा लेने पहुंचे और बैठक करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हिमाचल में बादल फटने के बाद आई प्राकृतिक आपदा का खुद जायजा ले रहे हैं। हिमाचल में हो रही भारी बारिश से मनाली कुल्लू लेह हाईवे ब्लॉक हो गया है। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलाणा में पावर प्रोजेक्ट-एक का डैम टूट गया है। मंडी जिले में सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कुल्लू में भी कलेक्टर तोरुल एस रवीश ने सभी शिक्षण संस्थानों में आज और कल की छुट्टी घोषित कर दी है। लोगों को सतर्क रहने के आदेश भी दिए हैं।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर शराबबंदी वाले बिहार …