Home खास खबर 14 दिनों बाद नगर निगम कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, सरकार के आश्वासन के बाद काम पर लौटे

14 दिनों बाद नगर निगम कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, सरकार के आश्वासन के बाद काम पर लौटे

1 second read
Comments Off on 14 दिनों बाद नगर निगम कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, सरकार के आश्वासन के बाद काम पर लौटे
0
128

14 दिनों बाद नगर निगम कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, सरकार के आश्वासन के बाद काम पर लौटे

पटना नगर निगम के कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है. 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर वो हड़ताल पर बैठे हुए थे.

 

बिहार वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. अब लोगों को गंदगी से निजात मिल जाएगा. पिछले 14 दिनों से शहर में जगह जगह गंदगी अंबार लगा हुआ था. दरअसल, पटना नगर निगम के कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है. 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर वो हड़ताल पर बैठे हुए थे. बताया जा रहा है कि उन्हें वेतन में बढोत्तरी का आश्वासन दिया गया है. जिसके बाद सभी कर्मी काम पर वापस लौट गए हैं. कल देर शाम ही इस हड़ताल को खत्म कर दिया गया है. जिससे अब लोगों को राहत मिली है.

हड़ताल पर थे 8 हजार सफाईकर्मी

पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार की देर शाम ही हड़ताल को खत्म कर दिया है. आज से ही सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट गए हैं. शहर में अब जगह जगह गंदगी को साफ किया जा रहा है. सफाई अभियान को शुरू कर दिया गया है. आपको बात दें कि 21 सितंबर से पटना नगर निगम की कर्मचरी हड़ताल पर थे. लगभग 8 हजार सफाईकर्मी ने काम बंद कर दिया था और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. 17 सूत्री मांगों को लेकर वो अड़े हुए थे, लेकिन अब उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है. जिसके बाद अब सभी सफाईकर्मी काम पर वापस लौट गए हैं.

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी

ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चे…