Home पूर्णिया पूर्णिया में पारा फिर 35 डिग्री पार

पूर्णिया में पारा फिर 35 डिग्री पार

0 second read
Comments Off on पूर्णिया में पारा फिर 35 डिग्री पार
0
225

रिमझिम फुहारों के बाद शुक्रवार को फिर तेज धूप ने लोगों को गर्मी से व्याकुल कर दिया। धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से बेचैन रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक चार सितंबर तक सूरज की चमक के साथ बीच-बीच में बादल भी छायेंगे। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। पांच सितंबर को बारिश के आसार हैं। बता दें कि गुरुवार को पूर्णिया में दो घंटे तक लगातार रिमझिम फुहार के बाद गर्मी से व्याकुल जनता को राहत मिली थी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर शराबबंदी वाले बिहार …