Home खास खबर चोरी के 45 गैस सिलेंडर बरामद, चार गिरफ्तार

चोरी के 45 गैस सिलेंडर बरामद, चार गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on चोरी के 45 गैस सिलेंडर बरामद, चार गिरफ्तार
0
186

चोरी के 45 गैस सिलेंडर बरामद, चार गिरफ्तार

मथुरा (उप्र), 17 अक्टूबर (भाषा) मथुरा पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में सफलता हासिल करते हुए यहां महमूदगढ़ी गांव में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा 45 एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि गिरोह के नेता गौरव के साथ तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के दो और सदस्यों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि दो देशी पिस्तौल, कारतूस के साथ ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मथुरा का गौरव, अलीगढ़ का नवीन, रेहान और सोनू (दोनों हाथरस) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लूटे गए गैस सिलेंडर को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन की भी पहचान कर ली गई है। 13 अक्टूबर को सुरिर स्थित भगवान देवी गैस एजेंसी के गोदाम से 50 से अधिक एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गए थे और आरोपियों ने गैस एजेंसी के अंदर सो रही एक महिला और उसके बेटे को घायल कर दिया था।

गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान में महमूदगढ़ी में गंगा नहर के पास सिंचाई विभाग की एक परित्यक्त इमारत से गैस सिलेंडर बरामद किए।

पुलिस गिरफ्तारी से बच रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और चोरी के बाकी एलपीजी सिलेंडरों का भी पता लगा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…