Home खास खबर अमनदीप द्राल फ्रांस में संयुक्त दूसरे जबकि वाणी संयुक्त 11वें स्थान पर

अमनदीप द्राल फ्रांस में संयुक्त दूसरे जबकि वाणी संयुक्त 11वें स्थान पर

1 second read
Comments Off on अमनदीप द्राल फ्रांस में संयुक्त दूसरे जबकि वाणी संयुक्त 11वें स्थान पर
0
193

अमनदीप द्राल फ्रांस में संयुक्त दूसरे जबकि वाणी संयुक्त 11वें स्थान पर

टोरेट्स (फ्रांस), नौ अक्टूबर (भाषा) भारत की अमनदीप द्राल तीन अंडर 69 का स्कोर बनाकर टेरे ब्लांच लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गयी।

अमनदीप का दो दिन के बाद स्कोर चार अंडर 140 है। उन्होंने पहले दौर में एक अंडर 71 कार्ड खेला था और तब वह संयुक्त पांचवें स्थान पर थी।

भारत की एक अन्य गोल्फर वाणी कपूर (77-68) भी दूसरे दौर में अच्छे प्रदर्शन के दम पर कट में जगह बनाने में सफल रही। वह पहले दौर के बाद संयुक्त 52वें स्थान पर थी लेकिन अब संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।

वाणी ने शुरू में डबल बोगी की लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की और सात बर्डी बनायी। वाणी ने हालांकि बोगी के साथ दिन का समापन किया।

स्वीडन की लिन ग्रांट (68-66) ने दूसरे दौर में अच्छा खेल दिखाया और उन्होंने छह शॉट की बढ़त बना रखी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…