Home खास खबर आगरा में महिला की गोली लगने से मृत्यु

आगरा में महिला की गोली लगने से मृत्यु

0 second read
Comments Off on आगरा में महिला की गोली लगने से मृत्यु
0
168

आगरा में महिला की गोली लगने से मृत्यु

आगरा, दो जुलाई (भाषा) आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत फाउण्ड्रीनगर पुलिस चौकी के पास शोभानगर में शुक्रवार को एक महिला की कथित रूप से गोली लगने से मृत्यु हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू की।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि फाउण्ड्रीनगर पुलिस चौकी अंतर्गत शोभानगर में एक महिला की गोली लगने से मृत्यु की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि विवाहित महिला का नाम मोना दुबे है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि महिला ने स्वयं गोली मारी या किसी ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने हमले में उपयोग किया गया अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…