Home अररिया अररिया : शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

अररिया : शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

4 second read
Comments Off on अररिया : शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
0
286

अररिया/नरपतगंज – फुलकाहा थाना कांड संख्या 66/20 में फरार आरोपी बुश्शू उर्फ पुस्सु विराजी एवं बुज्जू बिराजी दोनों के पिता-धौली बिराजी, ग्राम पंचायत अचरा वार्ड सं-8,थाना फुलकाहा,जिला-अररिया को फुलकाहा थाना पुलिस ने गत मंगलवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया। उक्त दोनों आरोपियों के घर से पूर्व 169.800 लीटर नेपाली दिलवाले नामक शराब पकड़ा गया था और तबसे ये दोनों फरार चल रहे थे।

वहीं फुलकाहा थाना कांड संख्या 189/19 के आरोपी श्रवण यादव, पिता-योगानंद यादव,ग्राम पंचायत-मानिकपुर,वार्ड संख्या-12 को आज अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त आरोपी के घर से पूर्व में 648 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया था,उसी समय से यह फरार चल रहा था।
वहीं इस मामले में एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को भी फुलकाहा थाना पुलिस ने जप्त किया था। श्रवण यादव पूर्व में अन्य कई शराब कांडों में भी आरोपी है।
फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि बड़ी मशक्कत से इनकी गिरफ्तारी हो पाई है।

मौके पर पुअनि तौकीर अहमद खां, पुअनि महेंद्र प्रसाद यादव, सअनि मनोज कुमार के अतिरिक्त अन्य दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे।
सभी आरोपियों को कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में अररिया जेल भेज दिया गया।

संवाददाता – विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…