सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, और श्रीराम सेना के कार्यकर्ता अपने अपने तरीके से लोगों को मदद कर रहे हैं। अध्यक्ष देव ने कहा कि इधर के लोगों में जागरूकता की कमी है इसीलिए यहाँ स्वक्षता के महत्व को बताना जरूरी है और कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंस का खयाल और लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रदीप ने कहा कि लॉकडाउन के कारण डेली कमाकर खाने वाले मजदूर तबके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसके लिए श्रीराम सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, और सेना के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों के बीच मदद पहुँचा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड परवाहा, बथनाहा, मटियारी, रमै, भागकोहलिया में श्रीराम सेना के कार्यकर्ता अपने स्तर से लोगों के राहत के लिए कार्य कर रहे हैं और जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मौके पर श्रीराम सेना के कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, विहिप के स्वेताभ मिश्रा, शैलेश जैन, मुन्ना गामी, रंजन सरदार, मिट्ठू सोनी, शंकर यादव, अभिषेक यादव, राजन राम, रोनित पासवान, बिनोद मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट -विनय ठाकुर (सीमांचल लाइव )